पीरटांड: पालगंज स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की गई
पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को सुबह 8 बजे भगवान जगरनाथ की पूजा अर्चना की गई।इस दौरान भगवान को जलाशय में स्नान भी करवाया गया।इस बाबत मंदिर के पुजारी श्वेतांग उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि आज स्नान यात्रा के बाद 15 दिन के लिए भगवान जगन्नाथ सयन में चले जाएंगे और 15 दिन तक मंदिर का कपाट बंद रहेगा।