पीरटांड: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया बदड्डीहा शाखा ने दुर्घटना बीमा का ₹20 लाख का चेक एक परिवार को दिया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया बदड्डीहा शाखा में मंगलवार को 2 बजे दुर्घटना बीमा का 20 लाख रुपए का चेक एक परिवार को दिया गया।बताया गया कि सरकार और बैंक कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिसमें चंद रुपए में किसी भी व्यक्ति का परिवार सुरक्षित हो सकता है।ऐसी ही योजना का लाभ कोलडीहा निवासी स्वर्गीय उमेश्वर की पत्नी दुलारी देवी को मिला है।