जमुई: निशुल्क विधिक सहायता की गुणवत्ता पर मंथन, जिला जज ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल की मासिक समीक्षा बैठक की
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह की अध्यक्षता में उनके कक्ष में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार 2 बजे के करीब आयोजित की गई। यह बैठक नालसा की लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना-2022 के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित की जाती है।