बहराइच: बारातभारी के पास चलती बाइक से गिरने के कारण घायल मां की इलाज के दौरान हुई मौत, बेटी घायल
बारातभारी इलाके के पास बाइक सवार मां-बेटी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। जिन्हें परिजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां महिला की मौत हो गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।