बहराइच: बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। वही पुलिसकर्मी के द्वारा जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। पहचान कराई जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है।