Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

पटना हाईकोर्ट को मिली नई मुख्य न्यायाधीश, मीनाक्षी एम. राय ने संभाला पदभार पटना: पटना उच्च न्यायालय को नई मुख्य न्यायाधीश मिल गई हैं। वरिष्ठ न्यायाधीश मीनाक्षी एम. राय ने शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेकर आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। राजधानी पटना के लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही मीनाक्षी एम. राय पटना हाईकोर्ट की 48वीं मुख्य न्यायाधीश बन गईं। न्यायिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समारोह में राज्य सरकार और न्यायपालिका से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और नई मुख्य न्यायाधीश को शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण के बाद मीनाक्षी एम. राय पटना हाईकोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके स्वागत के लिए उच्च न्यायालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। मीनाक्षी एम. राय ने इस पद पर जस्टिस संगम कुमार साहू का स्थान लिया है, जो 4 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो गया था। सिक्किम में 12 जुलाई 1964 को जन्मी मीनाक्षी एम. राय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की और न्यायिक सेवा में अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सिक्किम की पहली महिला सिविल जज के रूप में भी जाना जाता है, जो उनकी उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

Bihar, India | Jun 5, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.