सत्तर कटैया: सत्तर के पास मिट्टी लदा हुआ ट्रैक्टर पलटने से चालक इंदल यादव की हुई मौत, छानबीन में जुटी बिहरा थाना पुलिस
सत्तर के पास मिट्टी लदा हुआ ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि रविवार को सहरवा निवासी इंदल यादव एक चिमनी पर मिट्टी ढ़ुलाई का कार्य कर रहा था उसी समय ट्रैक्टर असंतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर बिहरा थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।