पाली: बालाबेहट में प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने मंडप के नीचे शव रखकर किया प्रदर्शन
Pali, Lalitpur | Apr 26, 2026 कस्बा बालाबेहट निवासी एक तथाकथित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां एक ओर प्रेमिका के घर पर बारात आई हुई थी। वहीं दूसरी ओर युवक द्वारा फांसी लगाने से सनसनी फैल गई। वहीं मृतक के परिजनों ने शव को मंडप के नीचे रखकर जमकर प्रदर्शन किया। बरहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।