कुंडा: मानिकपुर पुलिस ऊँचागाँव मोड़ से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना मानिकपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आईटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी विजय कुमार सरोज (26 वर्ष) को ऊँचागाँव मोड़ के पास से रविवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक रियलमी मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं व आईटी एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है।