नागालैंड से बड़ी खबर सामने आई है। चुमौकेदिमा इलाके में असम राइफल्स के काफिले के पास संदिग्ध आईईडी विस्फोट हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि असम राइफल्स का काफिला नियमित गश्त पर था, तभी सड़क किनारे लगाए गए शक्तिशाली आईईडी में धमाका हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। असम राइफल्स, नगालैंड पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर असम राइफल्स के काफिले के पास आईईडी विस्फोट की यह दूसरी घटना है।