उनियारा: अलीगढ़ में शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा
Uniara, Tonk | Aug 3, 2026 अलीगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में सावन माह के प्रथम सोमवार को शिवालयों में अल सुबह सै ही भक्तों का तांता लगा रहा। सोमवार को दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बे के भवानी तिबारा शिवालय, रघुनाथ मंदिर शिवालय, नटेश्वर धाम सहित अन्य शिवालयों में पंहुचकर भक्तों ने शिवजी का अभिषेक कर पूजा अर्चना की।