हथुआ: विकास की आस में फूटा सब्र, वार्ड 10 के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन
हथुआ नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पिछले तीन वर्षों से विकास कार्य ठप रहने से नाराज स्थानीय मोहल्ले वासियों का गुस्सा बुधवार को सड़क पर उतर आया। बुनियादी सुविधाओं के अभाव और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।