शाजापुर: शाजापुर रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास, सांसद, विधायक रहे मौजूद
शाजापुर रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरे होने पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कई सुविधाएं मिलने लगेंगी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से इन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक अरुण भीमावद व नागरिक मौजूद रहे।