शाजापुर: शाजापुर में युवक ने काटा खुद का गला, जिला अस्पताल में उपचार के बाद इंदौर किया रेफर
शाजापुर में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपना गला काट लिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और उच्च उपचार के लिये उसे इंदौर रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर को प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर के लालपुरा निवासी दिलीप नाम के युवक ने अपना गला काट लिया।