शाजापुर: मक्सी रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास, जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे मौजूद
अमृत भारत योजना के तहत मक्सी के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्यों का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से विधिवत शिलान्यास किया। इस मौके पर रेलवे द्वारा मक्सी रेलवे स्टेशन पर समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मक्सी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।