शाजापुर: बड़ागांव के समीप ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी।
बड़ागांव के समीप ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हुए घायल कर दिया, घायल का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सोमवार को घायल के परिजन ने बताया कि बड़ागांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक द्वारा मोटरसाइकिल सवार गंगाराम निवासी डगीचा की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें गंगाराम घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया।