डीएम ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
92 प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा के साथ एआई का प्रशिक्षण देने के निर्देश
मंझनपुर। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओ लेवल/सीसीसी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत पाल चौराहा स्थित ओम शिव कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के साथ वर्तमान जरूरतों को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जानकारी भी देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षक अजित यादव से संचालित बैचों और प्रशिक्षणार्थियों की संख्या की जानकारी ली। शिक्षक ने बताया कि केंद्र में तीन बैच संचालित हैं, जिनमें कुल 92 प्रशिक्षणार्थी नामांकित हैं।
डीएम ने प्रत्येक बैच में नामांकित शत-प्रतिशत प्रशिक्षणार्थियों की निय
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 25, 2026