करछना: इसौटा लोहनपुर गांव के बस्ती से दूर बगीचे में मिला एक युवक का अधजला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करछना थाना क्षेत्र के इसौटा लोहनपुर गांव में बस्ती से दूर बगीचे में रविवार को उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय देवी शंकर पुत्र अशोक कुमार का अर्धजला शव ग्रामीणों को देखा गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों के साथ उच्चाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुटी है। जिसका वीडियो दोपहर 1 बजे सामने आया।