हुज़ूर: भोपाल में राजा भोज की प्रतिमा के पास गंदगी देख परमार समाज के लोग हुए नाराज : धरने पर बैठ गए
Huzur, Bhopal | Feb 14, 2024 भोपाल में बुधवार को राजा भोज की प्रतिमा के पास गंदगी देख परमार समाज के लोग नाराज हो गए, और धरने पर बैठ गए। जिससे VIP रोड पर आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। दरअसल, साकेत नगर स्थित समाज के मंदिर से वाहन रैली के रूप में परमार समाज के लोग राजा भोज की प्रतिमा के पास माल्यार्पण करने पहुंचे थे