गढ़मुक्तेश्वर: हापुड़ पिलखवा विकास प्राधिकरण ने थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
हापुर पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में बुधवार को पुलिस बल के साथ 3 प्रकरणों में ध्वस्तीकरण व 1 प्रकरण में सीलिंग की कार्रवाई की गई। जिससे अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।