गढ़मुक्तेश्वर: ब्रह्मपुरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र गांव ब्रह्मपुरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को एक करीब 28 वर्षीय जावेद नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई है सूचना पाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।