आगर: सरस्वती शिशु मंदिर में 232वां नेत्र शिविर संपन्न, 162 मरीजों की निःशुल्क जांच, 37 ऑपरेशन के लिए आनंदपुर भेजे गए
श्री सेवा परिवार द्वारा सेवा का सिलसिला लगातार जारी है। आज रविवार शाम 4 बजे सरस्वती शिशु मंदिर में श्री सेवा परिवार एवं सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में 232 वां नेत्र शिविर संपन्न हुआ। जिसमे कुल 162 रोगियों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। इनमें से 37 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर आनंदपुर भेजा गया।