🚨 त्योहारों में भी सड़कें बदहाल! पार्षद रोहित कुमार का फूटा गुस्सा, सांकेतिक धरना देकर जताया विरोध
त्योहारों के सीजन में भी सड़कों की हालत नहीं सुधरने और लगातार हो रही दुर्घटनाओं की शिकायतों को लेकर पार्षद रोहित कुमार ने मोर्चा खोल दिया। सड़क की बदहाल स्थिति और आम जनता की परेशानियों को लेकर पार्षद रोहित कुमार सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने सड़क की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और सांसद, मेयर तथा विधायक को भी घेरा। पार्षद का कहना है कि लगातार दुर्घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
त्योहारों के समय जब सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, तब भी सड़क की हालत ठीक नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।
आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? कब सुधरेगी सड़क और कब मिलेगी क्षेत्र की जनता को राहत?
देखिए i7 News की खास रिपोर्ट।
📍 i7 News – जनता की आवाज, जनता के सवाल।
#i7News #HaldwaniNews #ParshadRohitKumar #RohitKumar #सड़कसमस्या #सांकेतिकधरना #धरनाप्रदर्शन #RoadSafety #Haldwani #UttarakhandNews #जनताकीआवाज #नगरनिगम #जनसमस्या