विदिशा: कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक का समय बदला, दोपहर 12 बजे से लगेंगे स्कूल
सोमवार रात 8 बजे विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने तेज गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले के सभी शासकीय,अशासकीय,सीबीएसई और अनुदान प्राप्त स्कूलो के नर्सरी से 12वी तक की सभी कक्षाओ का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 तक तय किया है, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। परीक्षाओं और मूल्यांकन का समय पूर्व की तरह यथावत रहेगा।