कानपुर: चमनगंज में बिल्डिंग में आग की घटना से महापौर हुईं नाराज, सिटी डेवलपमेंट की बैठक में केडीए सचिव पर जताई नाराजगी
चमनगंज में बिल्डिंग में आग लगने पर पांच लोगों की जिंदा जलने वाली घटना को लेकर महापौर नाराजगी दिखाई।मंगलवार 2:00 बजे सिटी डेवलपमेंट की बैठक में इस घटना को दुखद बताते हुए केडीए सचिव पर नाराज की जताई।महापौर ने कहा इतनी बड़ी बिल्डिंग बन रही है के डीए ध्यान क्यों नहीं दे रहा है अब बिल्डिंग को सील करने से काम नहीं चलेगा अवैध निर्माण को तोड़ना ही विकल्प है