महेश्वर: महेश्वर में युवक पर फालिया से हमला, गर्दन-मुंह और कंधे पर 3-4 वार; गंभीर हालत में इंदौर रेफर
महेश्वर के छोटी खरगोन में एक युवक ने 52 वर्षीय व्यक्ति पर फालिया से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित की गर्दन, मुंह और कंधे पर 3-4 वार किए। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।