पिछोर: पिछोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरसों के खेत में लहलाती गांजे की फसल ज़ब्त, 6 क्विंटल से ज़्यादा गांजा बरामद
पिछोर एसडीओपी ने आज गुरुवार को सुबह 9:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान बताया है। पिछोर पुलिस ने आधा करोड़ से अधिक रूपए का गांजा जप्त किया है।एक आरोपी रामनिवास आदिवासी को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य दो आरोपी अभी फरार है।करीब 6 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त किया है जो करीब 61 लाख रूपए से अधिक कीमत का है मामले में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।