पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र में ढबुआपुरा निवासी के साथ हुई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ढबुआपुरा निवासी फरियादी ने आज बुधवार को शाम 4:00 बजे जानकारी के अनुसार बताया है कि ढबुआपुरा निवासी दबंग लोगों ने गाली गलौज दी और लाठी डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर दी। जिससे शरीर में कई जगह चोटे आई और सिर में चोट होकर खून निकल आया फरियादी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई।