पिछोर: पिछोर नगर के बस स्टैंड पर राष्ट्र संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ
पिछोर नगर के बस स्टैंड पर आज बुधवार को दोपहर 3:00 बजे आजाद समाज पार्टी काशीराम एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में राष्ट्र संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में एक दिवसीय संगीत एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया।ग्राम कुटावली फुटेरा से शोभायात्रा प्रारंभ हुई यात्रा डीजे एवं बैंड बाजे के साथ निकाली गई।पिछोर बस स्टैंड पर यात्रा समापन पर कार्यक्रम हुआ।