पिछोर: पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत चर्म रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया
आज सोमवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जो कि 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत चर्म रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 150 व्यक्तियों की जांच की गई,जिसमें 1 कुष्ठ रोगी पाया गया।