पिछोर: पिछोर जनसेवा कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण निधि अभियान शुरू किया
पिछोर नगर के रेस्ट हाउस जन सेवा कार्यालय पर आज मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने अपने जन सेवा कार्यालय पर प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा समर्पण निधि अभियान की शुरुआत की इसी दौरान कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं विधायक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।