चाचौड़ा: गेहूंखेड़ी पठार पर औद्योगिक क्षेत्र विस्तार, भोपाल टीम ने किया निरीक्षण, चाचौड़ा विधायक मौजूद
गुना में चाचौड़ा तहसील के गेहूंखेड़ी पठार पर 1 अक्टूबर दोपहर को औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार को लेकर भोपाल से आई टीम और चाचौड़ा तहसीलदार के साथ चाचौड़ा विधायक ने भूमि आवंटन और प्रस्तावित भूमि का सर्वेक्षण निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विस्तार से निवेश और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।