लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया शिविर का उद्घाटन किया
लोहरदगा सदर अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर 12: 30 बजे सिकल सेल एनीमिया शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों को उचित उपचार और परामर्श प्रदान करना है।सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर बीमारी है जो विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में अधिक पाई जाती है।