आगर: हड़ाई में किसान के खेत में लगी आग, करीब 10 पेड़ जलकर हुए खाक, नगर पालिका की दमकल ने आग पर पाया काबू
हड़ाई में शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक किसान गब्बू सिंह के खेत पर आग लगा गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें करीब 10 पेड़ जलकर राख हो गए। आग से किसानों के लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। हालांकि, नगर पालिका की दमकल फायर बिग्रेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया।