लखनपुर: आश्रित ग्राम कंचनपुर में पूर्ण शराब बंदी के तहत नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई
सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरौली के आश्रित ग्राम कंचनपुर में नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव में पूर्ण शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली के माध्यम से गांव को नशामुक्त बनाने और शराब के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य रहा।