शाहबाद: 20 गांवों की कृषि सखियों ने लिया प्रशिक्षण, सीखी आधुनिक खेती की तकनीकें
Shahbad, Baran | Nov 20, 2026 शाहाबाद में आजीविका विकास को लेकर एक दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें 20 गांवों की कृषि सखियों ने भाग लिया। आयोजन प्रयत्न संस्था और राजीविका की ओर से रिलायंस फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग से किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अंता के निदेशक बनवारी लाल शाह ने आधुनिक कृषि तकनीक, जलवायु अनुकूल खेती और पशुपालन की जानकारी दी।