मैहर: मैहर में जंगली सियार का हमला, महिला-युवक घायल; बछड़े को भी बनाया निशाना
मैहर। जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतर गांव में शनिवार देर शाम जंगली सियार के हमले से दहशत फैल गई। सियार ने एक महिला और युवक पर हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ और जांघ में चोटें आई हैं। वहीं सियार ने एक बछड़े को भी निशाना बनाया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है, ग्रामीणों में जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है।