पाली: ग्राम करमरा निवासी शिकायतकर्ता ने नामजद लोगों पर मकान खाली करने के उद्देश्य से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | May 1, 2026 ग्राम करमरा निवासी शिकायतकर्ता ने पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ नामजद लोगों द्वारा उसके ऊपर उसका मकान खाली करने के उद्देश्य से अनावश्यक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। उसने मामले को लेकर थाना प्रभारी से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।