कांके: रांची के अपर बाजार स्थित श्री श्याम मन्दिर का 19 वां स्थापना दिवस मनाया गया
Kanke, Ranchi | Feb 12, 2024 रांची के अपर बाजार स्थित श्री श्याम मन्दिर का 19 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्री श्याम प्रभु की श्रृंगार आरती के बाद श्री श्याम प्रभु और गौ माता के जयकारों के साथ काफी संख्या में लोगों ने हरमू रोड स्थित गौ शाला में गौ पूजन कर सैंकड़ों गौ माताओं को गुड़ , रोटी, दलिया श्रद्धा भाव से खिलाया।