कांके: झारखंड हाईकोर्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर हुई सुनवाई, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
Kanke, Ranchi | Feb 12, 2024 पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए ईडी ने समय मांगा है। अब मामले की अगली सुनवाई और फाइनल डिस्पोजल के लिए कोर्ट ने 27 फरवरी की तारीख तय की है। हेमंत सोरेन की ओर से कोर्ट में ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए पिटीशन दायर की गई है।