कांके: रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर में राज्यसभा सांसद धीरज साहू से ईडी ने दूसरे दिन देर शाम तक की पूछताछ
Kanke, Ranchi | Feb 12, 2024 रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर में राज्यसभा सांसद धीरज साहू से दूसरे दिन भी देर शाम तक ईडी ने की पूछताछ। राज्यसभा सांसद धीरज साहू से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से मिले BMW कार के बारे में पूछताछ की। बता दें कि ईडी ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू का मोबाइल भी जब्त किया था, जिससे बरामद चैट के बारे में भी उनसे पूछताछ की गई।