कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आज 02 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।
शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। सफाई से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 08 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया एवं 11 अन्य शिकायतें पेंशन योजना , निर्माण, सड़क, स्ट्रीट लाइट, वृक्ष कटिंग आदि से संबंधित थी जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।
नगर पालिका जावरा में शिविर के दौरान 3 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया। नगर परिषद आलोट में 6 शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें से 4 शिकायतों का निराकरण हुआ, नगर परिषद बड़ावदा में 3 शिकायतें प्राप्त हुई और तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद ताल में कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से दोनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद नामली में 3 शिकायतें प्राप्त हुए एवं तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद पिपलोदा में 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से दोनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद सैलाना में 12 शिकायतें प्राप्त हुई एवं नगर परिषद धामनोद में 2 शिकायतें प्राप्त हुई ।
#jansampark #ratlam