Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
image
image

सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, कर्मचारियों पर हमले के मामले हुए दर्ज सिंगरौली, 2 जून 2026 जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। इस क्रम में अवैध रेत परिवहन तथा कंपनी कर्मचारियों पर हमले के दो अलग-अलग मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 की रात बरगवां थाना क्षेत्र में सहकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फ्लाइंग स्क्वाड कर्मचारी विवेक सिंह ने अवैध रेत से लदे एक टिपर वाहन (क्रमांक MP66ZJ0223) को चेक पोस्ट पर रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से रेत का परिवहन पाया गया। इस मामले में वाहन स्वामी सुमित उर्फ शनि पाठक तथा चालक के विरुद्ध थाना बरगवां में खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं 303(2) एवं 317(5) के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। इसके बाद उसी रात लगभग 10:30 बजे थाना जियावन क्षेत्र में रेत वाहनों की धरपकड़ से नाराज सुमित उर्फ शनि पाठक एवं उसके सहयोगियों द्वारा सहकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के सर्कल प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा की गाड़ी को रोककर उनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने वाहन के शीशे भी तोड़ दिए तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पर थाना जियावन में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

MORE NEWS

एसपी शियाज के.एम. ने सुनीं आमजन की शिकायतें

एसपी शियाज के.एम. ने सुनीं आमजन की शिकायतें

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि हवन

सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि हवन

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी, 4 साल से जमे पुलिसकर्मियों की सूची जारी

सिंगरौली:जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में जमे पुलिसकर्मियों पर अब तबादले की तलवार लटकती नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलेभर के ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई है, जो 4 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इस कदम को विभागीय पारदर्शिता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा शामिल किया गया है। सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (HC) एवं आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं।

सूत्रों की मानें तो विभाग अब ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है, जो वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी हो सकते हैं।

पुलिस महकमे में लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनाती से कार्यप्रणाली, स्थानीय प्रभाव और निष्पक्षता को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर तबादले प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माने जाते हैं।

बताया जा रहा है कि जारी सूची को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कई थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कर्मचारियों के बीच संभावित तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

हालांकि अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अंतिम तबादला आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूची सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन-कौन कर्मचारी नई पोस्टिंग पाएंगे और किन थाना-चौकियों में बदलाव होगा।

सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी, 4 साल से जमे पुलिसकर्मियों की सूची जारी सिंगरौली:जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में जमे पुलिसकर्मियों पर अब तबादले की तलवार लटकती नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलेभर के ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई है, जो 4 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इस कदम को विभागीय पारदर्शिता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा शामिल किया गया है। सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (HC) एवं आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो विभाग अब ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है, जो वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी हो सकते हैं। पुलिस महकमे में लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनाती से कार्यप्रणाली, स्थानीय प्रभाव और निष्पक्षता को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर तबादले प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि जारी सूची को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कई थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कर्मचारियों के बीच संभावित तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अंतिम तबादला आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूची सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन-कौन कर्मचारी नई पोस्टिंग पाएंगे और किन थाना-चौकियों में बदलाव होगा।

Singrauli, Singrauli | Jun 2, 2026