सिरसागंज: नसीरपुर पुलिस ने डीएम भट्टा बाकलुपुर के पास से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया गया पेश
फिरोजाबाद जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था।