फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा पलटने से सवार दो विवाहितायें घायल, कराया गया उपचार
चंदवार गेट मायके आईं विवाहिता रश्मि और रितिका बीती शाम बाजार जाने के लिये ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। इसी दौरान थाना दक्षिण क्षेत्र स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा पलट गया, जिससे सवार दोनों विवाहिताएं घायल हो गयीं। उन्हें आनन-फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।