फिरोज़ाबाद: एसएसपी ने मोहल्ला सर्राफा बाजार में पैरा मिलिट्री फोर्स, थाना रामगढ, रसूलपुर, दक्षिण, उत्तर पुलिस संग किया फ्लैग मार्च
एसएसपी फ़िरोज़ाबाद सौरभ दीक्षित एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव व रमजान के त्यौहार के दृष्टिगत पैरा मिलिट्री फोर्स और थाना रामगढ़, रसूलपुर, दक्षिण, उत्तर पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। थाना क्षेत्र के समस्त क्रिटिकल पोलिंग केंद्र, संवेदनशील मोहल्ले, सर्राफा बाजार में यह मार्च किया।