फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के दरगापुर आमौर में गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर की सुसाइड
थाना सिरसागंज क्षेत्र के दरगापुर आमौर में गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक का नाम प्रेमपाल पुत्र लायक सिंह बताया गया है।थाना प्रभारी सिरसागंज ने बताया कि गृह कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।