फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र नगला पचिया में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जिला अस्पताल
थाना दक्षिण क्षेत्र नगला पचिया स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक शख्स की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त का प्रयास किया और शव की शिनाख्त ना हो पाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।