हुसैनाबाद: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर हुसैनाबाद में शोकसभा, स्कूल परिवार ने दी श्रद्धांजलि
हुसैनाबाद। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर हुसैनाबाद के अमन-चैन मोहल्ला स्थित समता स्कूल परिसर में सोमवार सुबह शोकसभा आयोजित की गई। स्कूल निदेशक सह प्रधानाचार्य डॉ. अक्षय कुमार चौहान की उपस्थिति में शिक्षकों, कर्मचारियों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।