चांडिल अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार दोपहर 2 बजे अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई।बैठक में आगामी मानसून में संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में ईचागढ़ विधायक सविता महतो,जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार भी शामिल हुए। चांडिल डेम में बरसात।